फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए भारी पड़ रहा आग से खेलना: इस साल 325 आतंकी हमले, अगस्त में 59 बार दहशतगर्दों ने बनाया निशाना

Tue, 03 Sep 2024 01:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

खैबर पख्तूनख्वां में 29 आतंकी हमलों में 25 लोगों की जान चली गई, जबकि 80 लोग घायल हो गए। यहां प्रतिबंधित आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), हाफिज गुल बहादुर ग्रुप, लश्कर-ए-इस्लाम, इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आईएस-के) और स्थानीय तालिबान समूह ने हमलों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आतंकी हमलों में वृद्दि हुई है। इस साल केवल अगस्त में पूरे पाकिस्तान में 59 आतंकी हमले हुए, जिसमें 84 लोगों की मौत हो गई। जुलाई में 38 आतंकी हुए थे। इसी के साथ अबतक पूरे देश में हुए आतंकी हमलों की संख्या बढ़कर 325 हो गए। पाक इंस्टीट्यूट ऑफ पीस स्टडीज (पीआईपीएस) के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वां में सबसे ज्यादा 29 आतंकी हमले हुए, जबकि बलुचिस्तान में 28 और पंजाब में दो हमले हुए। इन हमलों में 84 लोगों की मौत हो गई, जबकि 166 लोग घायल हुए। 
विज्ञापन


12 वर्षों में अबतक आतंकी हमलों में 24,373 लोगों की मौत
2006 से अबतक 17,846 आतंकी घटनाएं हुईं, जिसमें 24,373 लोगों की मौत हो गई, जबकि 48,085 लोग घायल हैं। बलुचिस्तान में इस साल अगस्त में 28 आतंकी हमले हुए, जिसमें 57 लोगों की जान चली गई। 26 अगस्त को बलूच सरकार नवाब अकबर बुगती की बरसी के मौके पर बलूचिस्तान में हमले किए गए। 

खैबर पखतूनख्वां में सबसे ज्यादा हमले
खैबर पख्तूनख्वां में 29 आतंकी हमलों में 25 लोगों की जान चली गई, जबकि 80 लोग घायल हो गए। यहां प्रतिबंधित आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), हाफिज गुल बहादुर ग्रुप, लश्कर-ए-इस्लाम, इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आईएस-के) और स्थानीय तालिबान समूह ने हमलों को अंजाम दिया। पंजाब में हुए दो हमलों में दो नागरिक घायल हो गए, जबकि दो आतंकियों को मार गिराया गया। 
विज्ञापन


सुरक्षा बल और पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभागों ने देश में 12 आतंकवादी विरोधी अभियान चलाए। जुलाई में 11 अभियान चलाए गए थे। इस अभियान के तहत 88 आतंकी मारे गए और तीन पुलिस कर्मी एवं 15 सेना के जवानों की मौत हो गई। 12 में से आठ अभियान खैबर पख्तूनख्वां में चलाया गया था। पाकिस्तान को संयुक्त आतंकवाद विरोधी और सीमा सुरक्षा रणनीति विकसित करने के लिए अफगानिस्तान और ईरान के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें