इराक के कुर्दिश क्षेत्र में कुर्द नेता लहुर शेख जंगी तालाबानी की गिरफ्तारी के बाद सुलेमानिया में गुरुवार रात भारी झड़पें हुईं। गोलीबारी और हथियारों के इस्तेमाल से कम से कम 5 लोगों की मौत और 18 घायल हो गए। हालात तनावपूर्ण हैं और राजनीतिक संघर्ष अब सड़कों पर पहुंच गया है।
इराक के उत्तरी कुर्दिश स्वायत्त क्षेत्र में राजनीतिक तनाव अब खुले संघर्ष में बदल चुका है। पूर्व राष्ट्रपति जलाल तालाबानी के भतीजे और प्रभावशाली नेता लहुर शेख जंगी तालाबानी की गिरफ्तारी ने पूरे सुलेमानिया शहर को हिंसा की आग में झोंक दिया। गुरुवार रात छिड़ी भारी झड़पों में गोलियां चलीं और सड़कों पर खून संघर्ष देखने को मिला, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और 18 से ज्यादा घायल हो गए।
परिवार से सदस्यों सहित हुई गिरफ्तारी
पीपल्स फ्रंट पार्टी की नेता और संसदीय उम्मीदवार दिलसोज़ ज़ंगाना ने इस कार्रवाई को भीतर से किया गया तख्तापलट बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में मोर्चे, ड्रोन, टैंक और भारी हथियार इस्तेमाल किए गए, जिससे शहर के निवासियों में दहशत फैल गई। लहुर को उनकी पत्नी, दो भाई, बहन और पार्टी की कुछ महिला सदस्यों सहित गिरफ्तार किया गया है।