फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में शिक्षक ने छात्र की पीटकर की हत्या, दोस्तों ने स्कूल ही फूंक डाला

Sun, 08 Sep 2019 03:01 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

लाहौर के गुलशन-ए-रावी क्षेत्र के अमेरिकन लायसटफ स्कूल के 10 कक्षा के छात्र हाफिज हुनैन बिलाल को अध्यापक ने बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित स्कूल में अध्यापक ने पढ़ाई नहीं करने पर छात्र को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद अपने सहपाठी की मौत से गुस्साए छात्रों ने स्कूल में आग लगा दी। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर के गुलशन-ए-रावी क्षेत्र के अमेरिकन लायसटफ स्कूल के 10 कक्षा के छात्र हाफिज हुनैन बिलाल को अध्यापक ने बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुहम्मद कामरान ने पाठ याद नहीं करने पर लड़के पर लगातार घूसे बरसाए, बाल खींचे और सिर को दीवार पर पटका। 

बुरी तरह पिटाई के बाद छात्र कक्षा में ही गिर गया और अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद छात्रों के दल ने शुक्रवार को स्कूल पर पेट्रोल की बोतलें फेंकी और आग लगा दी। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को कई घंटों तक खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें