फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मंदी को देखते हुए भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी को नया रूप देने का समय : तरणजीत सिंह संधू

Thu, 18 Feb 2021 02:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
तरणजीत सिंह संधू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा है कि कोविड-19 के कारण आर्थिक मंदी को देखते हुए भारत-अमेरिका के बीच यह समय एक अद्वितीय साझेदारी के वादे को नवीन रूप देने का है। इससे आबादी के पांचवें हिस्से को सीधा फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन


अमेरिका में भारत के राजदूत ने सहयोग के पांच क्षेत्र किए रेखांकित 
संधू ने ‘मीटिंग द चैलेंज ऑफ अवर टाइम्स : डीपनिंग द इंडिया-यूएस पार्टनरशिप’ शीर्षक वाले एक लेख में नयी दिल्ली और वाशिंगटन के बीच सहयोग के पांच ऐसे क्षेत्रों को रेखांकित किया, जिससे न सिर्फ दोनों देशों को फायदा होगा, बल्कि यह एक सुरक्षित, स्वस्थ तथा अधिक समृद्ध दुनिया बनाने में भी मदद करेगा।

ये क्षेत्र कोविड-19 से निपटने, जलवायु परिवर्तन से लड़ने, डिजिटल क्षमताओं, शिक्षा साझेदारी और रक्षा एवं रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने से जुड़े हैं। संधू ने कहा कि दोनों देशों ने अमेरिका में द्विदलीय सहमति और भारत में हर दल के समर्थन के आधार पर पिछले दो दशक में एक उल्लेखनीय साझेदारी निर्मित की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नए अमेरिकी प्रशासन के तहत, हम अपने देशों और दुनिया को लाभ पहुंचाने वाली एक नींव का निर्माण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें