फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने बरी होने के बाद अपनी पार्टी के नेता पर निशाना साधा

Thu, 18 Feb 2021 02:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीनेट में महाभियोग के दौरान 50 डेमोक्रेट नेताओं के साथ मिलकर उनके खिलाफ मतदान करने को लेकर सीनेटर मिच मैककोनेल को आड़े हाथों लिया है। ट्रंप ने मैक्कोनेल पर तीखा निजी हमला करते हुए उन्हें सख्त, बदमिजाज और उदास सियासी हैकर कहा। 

विज्ञापन


महाभियोग से बरी होने के बाद ट्रंप ने सीनेट के रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनेल को लेकर कहा कि यदि उनकी पार्टी के अन्य सीनेटर अब भी मिच के साथ बने रहते हैं तो वे फिर से नहीं जीत सकेंगे। बता दें कि मैककोनेल ने छह जनवरी को कैपिटल दंगों के लिए ट्रंप को नैतिक रूप से जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने इस दौरान संसद भवन दंगा भड़काने के लिए पूर्व राष्ट्रपति की तीखी आलोचना भी की थी। ट्रंप ने कहा, मैककोनेल कभी भी ऐसा नहीं करेंगे जो करने की जरूरत है, या जो हमारे देश के लिए सही है। जहां आवश्यक और उचित है, मैं मुख्य प्रतिद्वंद्वियों को समर्थन दूंगा जो अमेरिका को फिर से महान बना रहे हैं और अमेरिका फर्स्ट नीति के लिए काम कर रहे हैं। हम शानदार, मजबूत, विचारशील और दयालु नेतृत्व चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें