फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजानिया: पूर्व राष्ट्रपति जॉन मागुफुली के पार्थिव शरीर के दर्शन के दौरान भगदड़ में 45 लोगों की मौत

Wed, 31 Mar 2021 07:14 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नैरोबी

सार

  • दिवंगत राष्ट्रपति जॉन मागुफुली भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान और अपनी नेतृत्व शैली को लेकर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
विज्ञापन
तंजानिया के दिवंगत राष्ट्रपति जॉन मागुफुली - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तंजानिया में दिवंगत राष्ट्रपति जॉन मागुफुली के पार्थिव शरीर के दर्शन के दौरान भगदड़ होने से 45 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना पिछले सप्ताह हुई थी।

विज्ञापन


दिवंगत राष्ट्रपति जॉन मागुफुली भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान और अपनी नेतृत्व शैली को लेकर मागुफुली लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। हालांकि विपक्षी नेताओं ने उनकी नीतियों और कोरोना वायरस महामारी को लेकर उनके रुख की आलोचना की थी।

उनका पार्थिव शरीर दार एस सलाम में एक स्टेडियम में रखा गया था। शहर के पुलिस प्रमुख लजारो मम्बोसा ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को देखने के लिए कुछ लोग एक दीवार पर चढ़ गए जो ढह गई। इससे वहां भगदड़ मच गयी और इसमें लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सरकार के अनुसार हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण मागुफुली का निधन हो गया। हालांकि विपक्षी नेताओं का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमण को लेकर पैदा हुई जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें