के पलानीस्वामी, एआईएडीएमके के महासचिव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर राज्य की सियासत में गर्माहट बढ़ गई है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां और आरोप-प्रत्यारोप की भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसी बीच ईरोड में रविवार को ईरोड में हुई रैली में एआईएडीएमके (AIADMK) के महासचिव के पलानीस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओ.पी.एस) पर तीखे हमले किए और सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके के खिलाफ जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ‘बी-टीम’ होने का आरोप ओ.पी.एस पर सही साबित हुआ और जिन्होंने भी एआईएडीएमके को धोखा दिया और पार्टी से बाहर हो गए।
पलानीस्वामी ने कहा कि ओ.पी.एस ने अब डीएमके में शरण ली है, जिसे एआईएडीएमके संस्थापक एम.जी.आर. ने ‘दुष्ट ताकत’ बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके के उकसावे पर ओ.पी.एस ने एआईएडीएमके नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए, लेकिन वे कानूनन नाकाम रहे।
ये भी पढ़ें:- Politics: 'नरेंद्र मोदी 2024 में इसी मतदाता सूची से PM बने, इसलिए इस्तीफा दें', बंगाल SIR पर बरसीं सीएम ममता
डीएमके पर लगाए परिवारवादी राजनीति करने का आरोप
एआईएडीएमके प्रमुख ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता भी एआईएडीएमके में चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन डीएमके में सिर्फ करुणानिधि के परिवार के लोग ही ऊंचे पदों पर पहुंचते हैं। उन्होंने डीएमके पर परिवारवादी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि एक परिवार आठ करोड़ लोगों का शोषण कर रहा है और एआईएडीएमके का लक्ष्य यही परिवार हराना है।
पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्टालिन का शासन महिलाओं, बच्चों और युवाओं के खिलाफ अपराध और गांजा जैसी समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने पूर्व एआईएडीएमके नेता ओ.पी.एस और वी. सेंटिलबालाजी को ‘बैंक नोट की तरह’ बताया जिनकी अब कोई वैल्यू नहीं है।
ये भी पढ़ें:- न्यायिक हिरासत में युवक की मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, पुलिस पर बेरहमी और जातिवादी उत्पीड़न का आरोप
पलानीस्वामी ने ओ.पी.एस को बताया स्वार्थी
पलानीस्वामी ने रैली में कहा कि हम अपनी पार्टी की रक्षा करेंगे, लेकिन आपकी पार्टी की कोई रक्षा नहीं कर सकता क्योंकि आपने खुद स्वार्थी ओ.पी.एस को स्वीकार किया। उन्होंने डीएमके को कांग्रेस का ‘गुलाम’ करार दिया और याद दिलाया कि करुणानिधि के समय भी कांग्रेस ने डीएमके को दबाया। रैली में पलानीस्वामी ने डीएमके पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या एक परिवार की सत्ता के कारण आम लोग इसकी कीमत चुकाते रहेंगे और क्या ऐसी पार्टी को सत्ता में बने रहने देना सही है।
अन्य वीडियो