फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान : तालिबान की धमकी, अमेरिकी सेना को जगह नहीं दें पड़ोसी

Fri, 28 May 2021 02:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
विज्ञापन
us army - फोटो : social media
विज्ञापन

तालिबान ने अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों को सीधे तौर पर कहा है कि यदि उन्होंने अमेरिकी फौज को अपनी जमीन से संचालित होने दिया तो यह उनकी बड़ी गलती होगी। तालिबान ने एक बयान जारी कर अफगानिस्तान के सभी पड़ोसी देशों को ऐसा कोई भी फैसला न करने के लिए चेताया भी है।

विज्ञापन


उसने कहा कि ऐसा कोई भी कदम खतरनाक हो सकता है क्योंकि ऐसा होने पर तालिबान चुप नहीं बैठने वाला है। तालिबान की तरफ से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका अफगानिस्तान से अपनी फौज को पूरी तरह से वापस ले जाने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर अमेरिका लगातार अफगानिस्तान के करीबी देशों के संपर्क में है ताकि अफगानिस्तान में तालिबान की मौजूदगी के बावजूद कोई ऐसा समाधान निकाला जाए जो सभी के लिए सही हो।

तालिबान का शीर्ष कमांडर बलूचिस्तान में मारा गया
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का शीर्ष कमांडर रियाज ठेकेदार अपने तीन साथियों के साथ बलूचिस्तान में मारा गया है। पाक पुलिस के मुताबिक, ठेकेदार 2016 में क्वेटा स्थित सिविल अस्पताल पर हुए हमले में शामिल था। पुलिस ने बताया कि बलूचिस्तान के अगबारा क्षेत्र में भारी गोलीबारी में चार आतंकी मारे गए हैं जबकि दो फरार होने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें