अफगानिस्तान के लिए हमेशा से मुसीबत बने रहने वाले तालिबान ने एक नया फरमान जारी किया। यह फरमान तालिबान ने अपने नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने नाम पर जारी किया है, जिसमें अफगानिस्तान में रहने वाले लोगों से पृथ्वी को खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की बात कही गई है।
लोगों को तालिबान के इस बयान पर काफी हैरत हो रही है। तालिबान दुनियाभर में अपने कुख्यात रवैये के लिए जाना जाता है। तालिबान के इस बयान के पीछे का मकसद अभी तक किसी के सामने नहीं आया है। लेकिन अपने व्यवहार के उलट उसके इस फैसले ने सभी को हैरत में जरूर डाल दिया है।
तालिबान ने अपने नेता हैबतुल्लाह के नाम से जारी बयान में अफगानिस्तान के लोगों और तालिबानी लड़ाकों को कुरान की आयतों का हवाला देते हुए पौधे लगाने की बात कही है। तालिबान ने कहा है कि धरती पर पौधे लगाकर उसे सुंदर बनाएं और अल्लाह के बसाई इस दुनिया का आनंद ले सकते हैं।