फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों की रिहाई के बाद एक हफ्ते में शांतिवार्ता : तालिबान

Tue, 11 Aug 2020 01:38 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तालिबान ने सोमवार को अफगान शांति वार्ता के लिए सशर्त सहमति दे दी है। तालिबान ने कहा कि कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक सप्ताह के भीतर ही शांति प्रक्रिया में शामिल होंगे।

विज्ञापन


अफगानिस्तान की टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने यह टिप्पणी अफगानिस्तान की परिषद लोया जिरगा द्वारा 400 तालिबान कैदियों की रिहाई को मंजूरी मिलने के बाद की।


अफगानिस्तान-अफगान वार्ता शुरू करने का यह एक अहम फैसला है। पहले दौर की वार्ता कतर की राजधानी दोहा में होने की उम्मीद है। संघर्ष विराम के लिए तालिबान की इच्छा के संबंध में शाहीन ने कहा कि यह वार्ता के एजेंडे का हिस्सा था जिस पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


दोहा समझौते में इसका जिक्र किया गया था। इस वार्ता का नेतृत्व तालिबान के पूर्व मुख्य वार्ताकार अब्बास स्टानिकजई करेंगे। बता दें कि अफगान सरकार की ओर से रिहा तालिबानी कैदियों के बदले में तालिबान ने करीब 1,100 सरकारी बलों के लोगों, सरकारी कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के लोगों को आजाद किया है।
विज्ञापन


फरवरी में अमेरिका और तालिबान के बीच हुए शांति समझौते के तहत अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी और शांति बहाली इस कार्रवाई का मुख्य मकसद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें