फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: तालिबान ने बीच सड़क पर शव को क्रेन पर टांगा, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 25 Sep 2021 10:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

तालिबान ने दुनिया के सामने दावा किया था कि वह अब बदल चुका है। 20 साल पहले और अब के तालिबान में जमीन आसमान का फर्क है। हालांकि, समय के साथ-साथ तालिबान की बर्बरता सामने आने लगी है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में बुधवार को तीन अलग-अलग जगहों पर तालिबान के वाहनों पर हमला हुआ। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालिबान ने पिछले महीने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। तालिबान ने दुनिया के सामने दावा किया था कि वह अब बदल चुका है। 20 साल पहले और अब के तालिबान में जमीन आसमान का फर्क है। हालांकि, समय के साथ-साथ तालिबान की बर्बरता सामने आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि तालिबान ने बीच सड़क पर एक शव को क्रेन पर टांग दिया।

विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तालिबान ने एक शव को पश्चिमी अफगानिस्तान में हेरात शहर के मुख्य चौराहे पर टांग दिया। इलाके के वजीर अहमद सिद्दीकी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि वहां चार शव लाए गए थे। तीन अन्य को दूसरे स्क्वायर पर टांगने के लिए ले जाया गया। 

सिद्दीकी ने कहा कि यह चारों एक अपहरण के मामले में शामिल थे। इन सभी को पुलिस ने मार दिया। तालिबान के संस्थापकों में से एक मुल्ला नुरूद्दीन तुराबी ने इसी हफ्ते कहा था कि कठोर सजा का प्रावधान एक बार फिर लागू होगा, लेकिन शायद जनता के बीच नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें