फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान के हमले में अफगानिस्तान के 11 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Tue, 05 Feb 2019 06:59 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, काबुल
विज्ञापन
तालिबान आंतकी (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

अफगानिस्तान में हाल में हुए तालिबानी हमलों में 11 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोग मारे गए हैं। पुलिसकर्मी उत्तरी बगलान प्रांत में जांच चौकी पर हुए हमले में मारे गए थे। अफगानिस्तान के अधिकारियों यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रांतीय परिषद के प्रमुख सफदर मोहसिनी ने बताया कि बगलानी मरकाजी के बगलान जिले में सोमवार देर रात जांच चौकी पर हुए हमले में पांच स्थानीय पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।

उन्होंने कहा कि तालिबान सुरक्षा चौकी से सभी हथियार एवं गोला-बारूद लूट ले गए। उत्तरी समांगन प्रांत में तालिबान ने सरकार समर्थित स्थानीय मिलिशिया को निशाना बनाया जिसमें एक महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता सेदिक अजीजी ने बताया कि समांगन के दारा-ए-सुफ जिले में सोमवार सुबह हुए इस हमले में चार अन्य घायल हुए हैं। तालिबान ने इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है। चरमपंथी अफगान बलों पर लगभग रोजाना हमला करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें