फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पर पेंटागन ने भेजे 3,750 अतिरिक्त सैनिक

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 05 Feb 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
donald trump

पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय) ने अमेरिका-मेक्सिको की सीमा पर 3,750 अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है, "जो भी हो वो करने के लिए रिपब्लिकन तैयार रहें।"



पेंटागन ने रविवार को घोषणा की है कि सीमा पर 3,750 अतिरिक्त सैनिक भेजे गए हैं। पेंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "इन्हें 90 दिनों के लिए भेजा गया है। हम दक्षिणी सीमा की रक्षा और मिशन को पूरा करने के लिए आवश्यक बल का मूल्यांकन करना जारी रखेंगे।"


अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पर पहले से ही 2400 सैनिक ड्यूटी पर तैनात हैं। अतिरिक्त सैनिकों को भेजने का ये फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब ट्रंप और डेमोक्रेट्स के बीच सीमा पर दीवार की फंडिंग को लेकर गतिरोध चल रहा है।


ट्रंप कई बार दीवार के लिए फंड न मिलने के कारण राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने की धमकी भी दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए फंड जुटाने के मकसद से राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं।


सीबीएस न्यूज से राष्ट्रपति ने कहा है कि वह राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पॉलसी का कठोर रुख देशहित के खिलाफ है और वह खराब राजनीति कर रही हैं। अगर ट्रंप देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हैं तो मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने की योजना के लिए फंड जुटाने की उनकी राह आसान हो जाएगी। उन्हें संसद की मंजूरी के बिना ही फंड जारी करने की शक्ति हासिल हो जाएगी।


इससे पहले ट्रंप ने लंबे समय से चले आ रहे है शटडाउन को खत्म करते वक्त कहा था कि वह ऐसा केवल 15 फरवरी तक के लिए ही कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कोई समझौता नहीं किया है। ट्रंप का कहना है कि अगर उन्हें दीवार के लिए फंड नहीं मिला तो ये शटडाउन 15 फरवरी के बाद दोबारा शुरू हो सकता है।


रविवार को ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "मेक्सिको से हमारे देश की ओर बढ़ रहे कारवां के साथ, मजबूत सीमा सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक हो, रिपब्लिकन को तैयार होना चाहिए। डेम्स (डेमोक्रेट्स) कुछ नहीं करेंगे।"
विज्ञापन


ट्रंप ने चुनावों के समय लोगों से जो वादे किए थे, उनमें से एक प्रावसियों की समस्या को लेकर भी है। 


बता दें सीमा की सुरक्षा के लिए सरकार इस दीवार को बनाना चाहती है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 35,000 करोड़ रुपये) का बजट दिया था, जो पास नहीं हुआ। जिसके बाद सरकार को शटडाउन का सामना करना पड़ा। वहीं स्पीकर नैंसी पोली इस दीवार निर्माण को अनैतिक बता रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next