फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान ने अफगानिस्तान में सैन्य ठिकाने पर किया हमला, 12 लोगों की मौत

विज्ञापन
काबुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 मध्य अफगानिस्तान में एक सैन्य परिसर पर सोमवार को हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तालिबान ने यह हमला करने का दावा किया है। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी काबुल के दक्षिण में लगभग 50 किलोमीटर दूर वरदक प्रांत की राजधानी मैदान शार में एक परिसर के प्रवेश द्वार पर विस्फोटकों से भरे हुए एक वाहन से टक्कर मारी गयी।

विज्ञापन


प्रांतीय अधिकारी के अनुसार विस्फोट के बाद तीन बंदूकधारियों ने सैन्य अड्डे पर हमला किया। बाद में अफगानी सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में सभी तीन बंदूकधारी मारे गये।

वरदक प्रांतीय परिषद के प्रमुख अख्तर मोहम्मद ताहेरी ने एएफपी को बताया, ‘‘हमले में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है और 20 अन्य घायल हुए है जिनमें से ज्यादातर अफगानी सुरक्षा बल हैं।’’  ताहेरी ने कहा, ‘‘तालिबान ने परिसर को निशाना बनाने के लिए एक वाहन का इस्तेमाल किया।’’ 
विज्ञापन


प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक मोहम्मद सलीम असगरखेल ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को राजधानी काबुल लाया गया है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल रहमान ने बताया कि जबरदस्त विस्फोट से सैन्य अड्डा आशिंक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें