फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान बोला, दलाई लामा आए तो होगा स्वागत

Mon, 13 Jul 2020 04:01 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
विज्ञापन
dalailama - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताइवान सरकार ने कहा है कि अगर धर्मगुरु दलाई लामा एक बार फिर आना चाहते हैं तो उनका ताइवान में स्वागत किया जाएगा। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दलाई लामा के किसी भी यात्रा अनुरोध पर प्रासंगिक नियमों के तहत फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्रालय की प्रवक्ता जोआने ओयू ने रविवार को ‘रेडियो फ्री एशिया’ से कहा, बौद्ध शिक्षाओं के प्रचार के लिए हमारा देश एक बार फिर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का स्वागत करने के लिए तैयार है।

2009 में दलाई लामा ताइवान की यात्रा पर आए थे। दलाई लामा ने 6 जुलाई को अपने जन्मदिन पर ताइवान के अपने समर्थकों से वीडियो लिंक के जरिये बात की थी। इस दौरान उन्होंने दोबारा ताइवान की यात्रा करने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारत में निर्वासित जीवन बिता रहे तिब्बती धर्मगुरु ताइवान की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, चीन दलाई लामा की ताइवान यात्रा का कड़ा विरोध कर सकता है। चीन उन्हें एक अलगाववादी नेता मानता है और लोकतांत्रिक देश ताइवान को अपने भूभाग के तौर पर देखता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें