फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taiwan: 'हम किसी के अधीन नहीं', चीन का अभिन्न अंग बताने वाले रूसी विदेश मंत्री के बयान पर ताइवान का कड़ा जवाब

Fri, 12 Apr 2024 06:17 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे

सार

रूस के विदेश मंत्री  सर्गेई लावरोव के एक बयान पर ताइवान भड़क गया। हाल ही में उन्होंने ताइवान को चीन का अभिन्न अंग और आंतरिक मामला बताया था। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि न तो ताइवान और न ही चीन एक-दूसरे के अधीन हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शासन ने कभी भी ताइवान पर शासन नहीं किया है।
विज्ञापन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव-जिनपिंग(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव चीन के दो दिवसीय दौरे पर थे। जहां उन्होंने चीन और रूस के रिश्तों को प्रगाढ़ करने पर जोर दिया। हाल ही में सर्गेई लावरोव ने ताइवान से जुड़े मुद्दे पर कहा था कि उसे चीन का अभिन्न करार दिया था। ताइवान ने शुक्रवार को उनकी आलोचना की। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि  चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शासन ने कभी भी ताइवान पर शासन नहीं किया है। 
विज्ञापन


रूसी विदेश मंत्री पर भड़का ताइवान
ताइवान की मीडिया रिपोर्ट में जारी विदेश मंत्रालय के बयान में स्पष्ट किया गया है कि न तो ताइवान और न ही चीन एक-दूसरे के अधीन हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शासन ने कभी भी ताइवान पर शासन नहीं किया है। मंत्रालय ने ताइवान को एक आधुनिक लोकतांत्रिक देश बताया औक कहा कि यह देश मानवाधिकारों और कानून के शासन को कायम रखता है। ताइवान ने सर्गेई लावरोव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि संप्रभुता का अपमान करने वाली ताकतें अपना सपना पूरा नहीं कर पाएंगे और न ही इस तरह के बयान से स्थिति बदल जाएगी। 

सर्गेई लावरोव ने ताइवान को बताया चीन का अभिन्न अंग
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 9 अप्रैल को कहा कि ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है और चीन का आंतरिक मामला करार दिया था, जिस पर ताइवान विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को और बीजिंग के बीच मिलीभगत ताइवान जलडमरूमध्य और क्षेत्र की स्थिरता में योगदान नहीं करती है। 
विज्ञापन


ताइवान रणनीतिक रूप से अग्रिम पंक्ति में- विदेश मंत्रालय
ताइवान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि ताइवान रणनीतिक रूप से आगे है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में लोकतंत्र और स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा कर रहा है। अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए ताइवान के रुख के बारे में मंत्रालय ने कहा कि वह दृढ़ और अपरिवर्तित बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें