फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियाई और रूसी हवाई हमले से अलेप्पो में मौतें जारी, आंकड़ा 52 पहुंचा

Sun, 25 Sep 2016 08:02 AM IST
एजेंसी/ अलेप्पो
विज्ञापन
- फोटो : file photo from www.cnn.com
विज्ञापन
सीरियाई और रूसी हवाई हमले में शनिवार को अलेप्पो शहर में कम से कम 52 नागरिकों की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को भीषण बमबारी में सात बच्चों समेत कम से कम 47 लोगों की जान चली गई थी। बमबारी के चलते ढाई लाख से ज्यादा नागरिक घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की किल्लत से जूझ रहे हैं। सीरियाई और रूसी विमानों ने विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी अलेप्पो शहर में हमला किया। इस हमले के बाद राहत एवं बचाव कर्मी और डॉक्टर घटनास्थल को रवाना हो गए। ब्रिटेन के निगरानी संगठन ‘सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


संगठन ने बताया कि अब भी मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बृहस्पतिवार को सीरिया ने अलेप्पो शहर को विद्रोहियों के कब्जे से छुड़ाने के लिए सैन्य अभियान की घोषणा की थी। शुक्रवार रात को भी यह सैन्य अभियान जारी रहा और रूसी जंगी जहाजों ने जमकर बमबारी की। 

निगरानी संगठन ने बताया कि सात लोगों की मौत बस्तर अल-कसर के नजदीक हुई। ये लोग दही खरीदने के लिए बाजार पर लाइन लगाकर खड़े थे। बस्तर अल-कसर सीरियाई सरकार के नियंत्रण और विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों के बीच में स्थित है। निगरानी संगठन ने बताया कि इस शहर में ढाई लाख से ज्यादा नागरिक फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें