फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबेरिया के जंगलों में तीन दिन तक जिंदा रहा तीन साल का ‘मोगली’

Sat, 24 Sep 2016 05:29 AM IST
एजेंसी/ मॉस्को
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
रूस के साइबेरिया की सर्द वादियों और घने जंगलों में तीन साल का एक बच्चा जंगली जानवरों के बीच ‘मोगली’ की तरह घूमता रहा। ताज्जुब की बात तो यह है कि माइनस 12 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान वाले इस क्षेत्र में यह बहादुर बच्चा चॉकलेट खाकर जिंदा रहा, जो यह अपने साथ लेकर आया था। देवदार के पेड़ के नीचे सूखे पत्तों पर यह बच्चा सोया रहा। इस बच्चे का नाम सेरिन डोपचट है।
विज्ञापन


दरअसल, अपने पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए यह जंगलों में गायब हो गया था। खेलते समय उसकी दादी उसे देख रही थीं पर अचानक वह कहां गायब हो गया किसी को पता ही नहीं चला। उसे खोजने में 72 घंटे लगे। 100 से ज्यादा लोग इस अभियान में लगे थे।

एक हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई। तुवा रिपब्लिकन के प्रमुख शोलबान कारा ओल ने उसके जिंदा बचे रहने की घोषणा करते हुए ब्लॉग में लिखा, ‘हुर्रे! छोटा सेरिन जिंदा पाया गया! खुट गांव से तीन किलोमीटर की दूरी पर टैगा में वह एक खोजी अभियान के दौरान मिला।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें