सीरिया ने अपनी तरफ आने वाली मिसाइलों को मार गिराया
- फोटो : ANI
सीरिया का कहना है कि उसके हवाई रक्षा तंत्र ने उसकी तरफ आने वाली सभी मिसाइलों को मार गिराया है। इसी बीच इस्राइल का कहना है कि उसने राजधानी के दक्षिणपूर्वी इलाके में कई स्थानों को निशाना बनाकर हमला किया है। सरकारी टीवी ने आधी रात से पहले हुए इस्राइली हमले पर विस्तृत जानकारी नहीं दी।
इस्राइली सेना के एक प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने ट्वीट किया कि युद्धक विमानों ने दमिश्क के दक्षिणपूर्वी अकरबा गांव में कई ठिकानों पर हमले किए। उन्होंने बताया कि इन हमलों का उद्देश्य उन आतंकवादी हमलों को रोकना था जो ईरान के कुर्द बल और अन्य शिया मिलिशिया इज़राइल पर करने की योजना बना रहे थे।
गौरतलब है कि इस्राइल युद्धग्रस्त सीरिया में हवाई हमले करता रहता है लेकिन वह कभी इसे स्वीकार नहीं करता।