स्विस संघीय कर प्रशासन आमतौर पर ऐसा नोटिस तभी जारी करता है जब कोई देश कर चोरी या वित्तीय गड़बड़ी के प्राथमिक सुबूतों के साथ किसी व्यक्ति या कंपनी से जुड़ी जानकारी मांगता है। यदि व्यक्ति या कंपनी अपना पक्ष साबित नहीं कर पाते, तो जानकारी संबंधित देश से साझा की जाती है। इसके तहत स्विस बैंकों या अन्य वित्तीय संस्थानों में खाता रखने वाले व्यक्ति या कंपनी के वित्तीय विवरण दिए जाते हैं।
आयकर विभाग ने पिछले साल जुलाई में बिश्नोई से जुड़े कई स्थानों पर छापे मारे थे। विभाग ने गुरुग्राम के एक प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र में पांच सितारा होटल भी कुर्क किया था। इसे बेनामी या बिश्नोई परिवार की बेहिसाबी संपत्ति बताया गया था। तब यह आरोप लगे थे कि ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में पंजीकृत कंपनी के जरिये इस होटल में शेयर लिया गया।