फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग उन के सौतेले भाई की हत्या में संदिग्ध महिला ने स्वीकार किए कम गंभीर आरोप

विज्ञापन
किम जोंग नाम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर कोरियाई नेता के सौतेले भाई की हत्या की संदिग्ध वियतनामी महिला ने सोमवार को कम गंभीर आरोप स्वीकार कर लिए और अब उसे जल्द रिहा होने की उम्मीद है। इससे पहले इंडोनेशिया की उसकी सह-आरोपी को गत महीने रिहा किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी दोआन हुओंग मुस्कुराई और उसने कहा, ‘मैं खुश हूं।’ इससे पहले अभियोजकों ने उसकी कानूनी टीम को मलेशियाई अदालत में नए आरोप की जानकारियां दीं। उस पर कुआलालम्पुर हवाईअड्डे पर किम जोंग नाम को नर्व एजेंट देकर हत्या करने के आरोप में 2017 से मुकदमा चल रहा है।

उसके वकील सलीम बशीर ने शाह आलम में हाई कोर्ट के बाहर पत्रकारों को बताया कि 30 वर्षीय महिला पर हत्या के बजाय खतरनाक हथियारों से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इस जुर्म के तहत उसे अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है लेकिन वकील ने कहा कि उसे कम सजा मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें