फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Typhoon Ragasa: शक्तिशाली चक्रवात रगासा के आज चीनी तट से टकराने की संभावना; ताइवान में 17 की मौत, 120+ लापता

Thu, 25 Sep 2025 04:36 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे

सार

Super Typhoon Ragasa: दुनिया का सबसे खतरनाक तूफान रगासा इस समय कई देशों में तबाही मचा रहा है। हांगकांग, ताइवान से लेकर चीन तक इसका असर दिखाई दे रहा है। वहीं आज इसके चीन के तट से टकराने की संभावना भी है। अब तक 17 लोगों की मौत हुई है, जबकि 124 लोग लापता हैं। यहां पढ़ें तूफान रगासा से जुड़े तमाम अपडेट्स 
विज्ञापन
शक्तिशाली चक्रवात रगासा - फोटो : X @JonnyKimUSA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान रगासा ने पूर्वी एशियाई देशों में भारी बारिश तबाही मचाई, इसके चलते हांगकांग 700 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। उधर ताइवान में तूफान ने अब तक 17 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। तूफान के कारण आई बाढ़ के कारण भी कई हताहत हुए हैं। 124 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं इस तूफान के आज चीन के तट से टकराने की प्रबल संभावना भी है।
विज्ञापन


चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के तट से टकराएगा रगासा
ताजा जानकारी के मुताबिक, ताइवान में भारी तबाही मचाने के बाद शक्तिशाली चक्रवात रगासा अब चीन की ओर बढ़ रहा है। रगासा आज (बुधवार) दोपहर से देर शाम के बीच चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के तट से टकराएगा। यह हांगकांग से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में लैंडफॉल करेगा।

यह भी पढ़ें - वैज्ञानिकों ने चेताया: नहीं संभले तो जल्द बर्फ-मुक्त हो सकता है आर्कटिक.. तेजी से बढ़ रहा इस क्षेत्र का तापमान
विज्ञापन


ताइवान में तूफान से भारी तबाही
मंगलवार को ताइवान के हुआलिएन काउंटी में लगातार भारी बारिश से एक झील का बांध टूट गया, जिससे पानी के तेज बहाव ने एक पुल को बहा दिया। वहीं गुआंगफू कस्बे में सड़कों पर पानी की तेज बहाव में कई गाड़ियां व घरों का सामान बह गए। इस कस्बे की 8450 की आबादी में से आधे से ज्यादा लोग ऊंची जगहों या अपने घरों की ऊपरी मंजिलों पर शरण लिए हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राहतकर्मी घर-घर जाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं।

फिलीपींस में भी रगासा का असर
रगासा ने फिलीपींस के उत्तरी लुजोन क्षेत्र में भी कहर बरपाया। यहां चार लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल है जो भूस्खलन में फंस गया। इस तूफान से लगभग सात लाख लोग प्रभावित हुए और 25000 से ज्यादा लोगों को सरकारी राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी।

विज्ञापन


चीन और हांगकांग में तैयारी
वहीं तूफान के खतरे को देखते हुए दक्षिणी चीन के कई शहरों में स्कूल, ऑफिस और बाजार बंद कर दिए गए हैं। हांगकांग में नंबर आठ का तूफान अलर्ट जारी किया गया है, जो शहर की मौसम चेतावनी प्रणाली का तीसरा सबसे ऊंचा स्तर है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि समुद्र का जलस्तर 2-3 मीटर तक बढ़ सकता है और लहरें तट से टकराते हुए खतरनाक रूप ले सकती हैं। सुरक्षा के मद्देनजर लोग खिड़कियों और कांच के दरवाजों को टेप से सील कर रहे हैं, घरों के सामने बालू की बोरियां रखी जा रही हैं और बाजारों में जरूरी सामान की तेजी से खरीदारी हो रही है।
 
185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा रगासा
रगासा को पिछले कई वर्षो में आए सबसे ताकतवर तूफानों में से एक माना जा रहा है। हांगकांग के मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय तूफान की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें