फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudan Military Plane Crash: सूडान में विमान हादसा, दुर्घटना का शिकार हुआ सैन्य विमान; 49 लोगों की मौत

Wed, 26 Feb 2025 01:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, काहिरा

सार

सेना के बयान के मुताबिक, दुर्घटना में सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए हैं। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि अब तक कितने लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसमें यह भी नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान का एक सैन्य विमान ओमदुरमान शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई। सैन्य और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को एक संक्षिप्त बयान में बताया कि एंटोनोव विमान मंगलवार को ओमदुरमान के उत्तर में वादी सईदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ओमदुरमान राजधानी खार्तूम की सिस्टर सिटी है।

विज्ञापन


सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए
सेना के बयान के मुताबिक, दुर्घटना में सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए हैं। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि अब तक कितने लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसमें यह भी नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई। 

दो छोटे भाई-बहनों सहित पांच घायल नागरिक भी भर्ती
इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कम से कम 46 लोग मारे गए, जिनके शवों को ओमदुरमान के नाउ में स्थानांतरित कर दिया गया है। अस्पताल में दो छोटे भाई-बहनों सहित पांच घायल नागरिक भी भर्ती थे।
विज्ञापन


सूडान में 2023 से गृहयुद्ध की स्थिति 
सूडान 2023 से गृहयुद्ध की स्थिति में है, जब सेना और एक कुख्यात अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच तनाव खुले युद्ध में बदल गया। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूहों के अनुसार, लड़ाई ने शहरी इलाकों को तबाह कर दिया है। हाल के महीनों में युद्ध तेज हो गया है, क्योंकि सेना खार्तूम और देश के अन्य हिस्सों में आरएसएफ के खिलाफ लगातार आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें