अमेरिका में एक शख्स को पूर्व स्पीकर और अधिकारियों के धमकी देने के मामले में सजा मिल सकती है। दरअसल, इस रिचर्ड रॉजर्स नाम के शख्स ने चीनी जासूसी गुब्बारे को न गिराएं जाने के बाद नाराज होकर पूर्व स्पीकर और अधिकारियों को फोन करके धमकियां दी थी।
अमेरिका के मोंटाना राज्य के बिलिंग्स के रहने वाले एक व्यक्ति को पूर्व हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी को धमकी देने के मामले में सजा मिल सकती है। बता दें कि, यह व्यक्ति चीन के जासूसी गुब्बारे को न गिराने से इतना नाराज हो गया था कि उसने सरकारी अधिकारियों को फोन कर धमकियां दीं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय रिचर्ड रॉजर्स ने 3 फरवरी 2023 को 75 मिनट के अंदर पूर्व हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी के कार्यालय में 100 से अधिक फोन कॉल किए। यह घटना तब हुई जब पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) ने स्वीकार किया कि वह चीन के जासूसी गुब्बारे पर नजर रख रहा है। यह गुब्बारा बाद में अटलांटिक महासागर में गिराया गया था। इस मामले में सुनवाई के दौराान रिचर्ड रॉजर्स ने एफबीआई और मैक्कार्थी के कार्यालय को किए गए कॉल में भद्दी और अश्लील बातें कही थीं। अदालत में उसने सफाई दी कि यह उसका नागरिक अवज्ञा (सिविल डिसओबीडिएंस) का तरीका था और वह सिर्फ अपनी बात रखना चाहता था।
सजा क्या हो सकती है?
अदालत ने रिचर्ड रॉजर्स को कांग्रेस सदस्य को धमकी देने और सरकारी एजेंसियों को परेशान करने का दोषी पाया। इस अपराध के लिए अधिकतम 6 साल की जेल और 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) का जुर्माना हो सकता है। हालांकि, रॉजर्स का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए उसे कम सजा मिल सकती है।
विज्ञापन
अभियोजन और बचाव पक्ष ने क्या दी दलीलें
इस मामले में सरकारी वकीलों ने अदालत से कहा कि यह मामला एक कड़ा संदेश देने का मौका है कि सरकारी अधिकारियों को धमकी देना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत नहीं आता। उन्होंने रिचर्ड रॉजर्स को 2 साल जेल की सजा देने की मांग की। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने अनुरोध किया कि रिचर्ड रॉजर्स को जेल न भेजा जाए और उसे सिर्फ निगरानी में रखा जाए।
अमेरिका में बढ़ रहे धमकी के मामले
हाल के वर्षों में अमेरिका में नेताओं और सरकारी अधिकारियों को धमकी देने के मामले तेजी से बढ़े हैं। 2023 में अमेरिकी कैपिटल पुलिस ने ऐसे 8,000 से अधिक मामलों की जांच की। पिछले साल, मोंटाना के ही एक अन्य व्यक्ति को अमेरिकी सीनेटर जॉन टेस्टर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिस इस मामले में 2.5 साल की जेल हुई थी।