फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खार्तूम एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला: सूडान ने लगाया आरोप, कहा- इसमें इथियोपिया का हाथ; राजदूत को भी बुलाया वापस

Tue, 05 May 2026 03:27 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, काहिरा।

सार

विदेशी हस्तक्षेप और आधुनिक ड्रोन तकनीक ने सूडान के गृहयुद्ध को और अधिक विनाशकारी बना दिया है। इथियोपिया और यूएई पर लगे इन आरोपों ने न केवल सूडान की आंतरिक सुरक्षा बल्कि पूरे अफ्रीकी क्षेत्र की कूटनीतिक स्थिरता को दांव पर लगा दिया है। सूडान ने यूएई और इथियोपिया पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं? खबर में जानिए...
 
विज्ञापन
सूडान ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान सरकार ने हाल ही में हुए ड्रोन हमलों के लिए सीधे तौर पर इथियोपिया को जिम्मेदार ठहराया है। खार्तूम हवाई अड्डे सहित कई रणनीतिक ठिकानों पर हुए इन हमलों के विरोध में सूडान ने मंगलवार को इथियोपिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है।
विज्ञापन


सूडानी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार के पास इसके पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने दावा किया कि एक मार्च के बाद से हुए चार ड्रोन हमले इथियोपिया के बहिर डार एयरपोर्ट से संचालित किए गए थे। सूडान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर इन हमलों के लिए ड्रोन आपूर्ति करने का भी संगीन आरोप लगाया है।

साक्ष्यों के साथ बड़ा दावा
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूडानी सेना और अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच अप्रैल 2023 से युद्ध जारी है। अब यह संघर्ष पूरी तरह ड्रोन युद्ध में तब्दील हो चुका है। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल आसिम अवद अब्देल वहाब ने डाटा साझा किया। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को कोरडोफान राज्य के अल-ओबेद की ओर बढ़ रहे एक ड्रोन का विश्लेषण किया गया। जांच में पाया गया कि यह ड्रोन संयुक्त अरब अमीरात का था और इसने इथियोपियाई क्षेत्र से उड़ान भरी थी। सूडान के विदेश मंत्री मोही अल-दीन सालेम ने सख्त लहजे में कहा, 'हम किसी भी देश के खिलाफ आक्रामकता की पहल नहीं करना चाहते हैं, लेकिन जो कोई भी हम पर हमला करेगा उसे करारा जवाब दिया जाएगा।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sudan Crisis: सूडान में RSF के हमले में आठ बच्चे समेत 24 की मौत, विस्थापितों को ले जा रहे वाहन को बनाया निशाना
विज्ञापन


अब तक 59000 लोगों की मौत
ताजा हमला सोमवार को राजधानी खार्तूम के हवाई अड्डे पर हुआ। इससे पहले के हमले कोरडोफान, ब्लू नाइल और व्हाइट नाइल राज्यों में किए गए थे। ओम्दुरमान में शनिवार को हुए एक ड्रोन हमले में बस में सवार पांच लोग मारे गए थे। रविवार को अल जजीरा राज्य में हुए एक अन्य हमले में अबू अगला कैकल के परिवार के सदस्य मारे गए। कैकल पहले आरएसएफ के कमांडर थे। स्वतंत्र निगरानी संस्था एसीएलईडी के अनुसार, इस गृह युद्ध में अब तक कम से कम 59,000 लोग मारे जा चुके हैं। सहायता समूहों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

अन्य वीडियो-




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें