फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: हसीना के खिलाफ फिर उठे विरोध के स्वर, छात्र नेतृत्व वाली NCP ने अवामी लीग पर प्रतिबंध की मांग की

Sun, 23 Mar 2025 12:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश में छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के सदस्य सचिव अख्तर हुसैन ने शाहबाग में एक विरोध रैली को संबोधित किया। उन्होंने अधिकारियों से अवामी लीग का राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण रद्द करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
शेख हसीना, बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ एक बार फिर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) ने शनिवार को अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। एनसीपी ने दावा किया कि पार्टी ने बांग्लादेश में 'फासीवाद की स्थापना' की है। 

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल सिटिजन पार्टी ने शाहबाग में एक विरोध रैली की। एनसीपी के सदस्य सचिव अख्तर हुसैन ने विरोध रैली को संबोधित किया। उन्होंने अधिकारियों से अवामी लीग का राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण रद्द करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया। 

अवामी लीग को फिर से बसने की अनुमति नहीं दी जाएगी
अख्तर हुसैन ने कहा कि हजारों लोगों ने जान और खून की कीमत पर अवामी लीग को हराया। उन्होंने कहा कि पार्टी को देश में फिर से बसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: 'दिसंबर में होंगे चुनाव, तैयारियां करें सभी सियासी दल', बांग्लादेश के सूचना सलाहकार का बयान

हसीना को छोड़ना पड़ा था बांग्लादेश
बता दें कि अगस्त 2024 में छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके बाद अवामी लीग का 16 साल का शासन धराशायी हो गया और शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा। वह वहां से भागकर भारत आ गईं। 

लोकतंत्र नष्ट कर अवामी लीग ने फासीवाद की स्थापना की
एनसीपी के सदस्य सचिव हुसैन ने कहा कि अवामी लीग ने लोकतंत्र को नष्ट करके 2014, 2018 और 2024 में चुनाव के नाम पर बांग्लादेश में फासीवाद की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हर बार जब अवामी लीग सत्ता में आती है, तो लोगों को अनिश्चितता में रहना पड़ता है। 

हुसैन ने कहा, 'बांग्लादेश के लोगों ने सड़कों पर अपनी जान दी और अवामी लीग के खिलाफ फैसला किया। हम अपने शहीद भाइयों के खून की कसम खाते हैं कि हम अवामी लीग को बांग्लादेश में अपने नाम पर राजनीति नहीं करने देंगे, जब तक हमारे शरीर में खून की एक भी बूंद है। हम बांग्लादेश में फासीवाद और मुजीब विचारधारा की राजनीति को फिर से नहीं आने देंगे।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: 'राजनीति में आवामी लीग की वापसी को नकारने का कोई कारण नहीं'; खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी का बयान

अवामी लीग के पुनर्वास की योजना से सख्ती से निपटा जाएगा: नाहिद
एनसीपी संयोजक नाहिद इस्लाम ने भी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अवामी लीग के पुनर्वास की किसी भी योजना से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि न केवल अवामी लीग, बल्कि फासीवाद के सभी सहयोगियों और लाभार्थियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। अवामी लीग के पुनर्वास की साजिश और योजना के बारे में अफवाहें झूठी हैं और इस तरह के किसी भी प्रयास को सख्ती से रोका जाएगा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें