फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव जॉब्स के साथ काम करने वाले कर्मचारी कभी थकते नहीं थे : गेट्स

Mon, 08 Jul 2019 09:28 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव जॉब्स (फाइल)
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की इंटरव्यू में जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जॉब्स ने जादूगर की तरह एपल को बुरे दौरे के निकालकर दुनिया की टॉप कंपनी बना दिया। वे कमाल के व्यक्ति थे और टैलेंट चुनने का उनका तरीका अतुलनीय था।
विज्ञापन


गेट्स ने आगे कहा, जॉब्स हमेशा खुद भी प्रेरित रहते थे और अपने कर्मचारियों को भी प्रेरित करते रहते थे। जॉब्स के साथ काम करने वाले कभी थकते नहीं थे। डिजायनिंग को लेकर भी वह लाजवाब थे। उनके जैसे उदाहरण ज्यादा नहीं हो सकते। 

उन्होंने आगे कहा कि एक वक्त ऐसा भी आ गया था कि एपल बंद होने की कगार पर था लेकिन उन्होंने कंपनी को डूबने से बचा लिया। स्टीव उस जादूगर की तरह थे, जिनके जादू से लोग हैरान रह जाते थे। 
विज्ञापन


बता दें कि 80 के दशक में गेट्स और जॉब्स एक दूसरे के आलोचक और प्रतिस्पर्धी थे लेकिन, बाद में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। कैंसर की वजह से 2011 में जॉब्स का निधन हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें