फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghan Embassy: दिल्ली में कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा अफगान दूतावास का परिचालन; तालिबानी नेता ने किया दावा

Wed, 29 Nov 2023 11:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगान दूतावास में परिचालन फिर से शुरू करने के बारे में उनकी टिप्पणी राजदूत फरीद मामुंडजे के नियंत्रण वाले मिशन की ओर से इसे स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद आई है।
विज्ञापन
नई दिल्ली में अफगानिस्तान का दूतावास। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में जल्दी  ही अफगान दूतावास का परिचालन फिर से शुरू होगा। तालिबान के उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने यह दावा किया है। स्टानिकजई ने अफगान प्रसारक आरटीए को बताया कि हैदराबाद और मुंबई में अफगान वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने काबुल से निर्देश के बाद दूतावास का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है।

विज्ञापन


अफगान दूतावास में परिचालन फिर से शुरू करने के बारे में उनकी टिप्पणी राजदूत फरीद मामुंडजे के नियंत्रण वाले मिशन की ओर से इसे स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद आई है। काबुल में पिछली अशरफ गनी सरकार की ओर से नियुक्त मामुंडजे पिछले कुछ महीनों से भारत से बाहर हैं। शुक्रवार को दूतावास ने इसे स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें