फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे आज आएंगे भारत, इन मुद्दों पर होगी बातचीत

Fri, 07 Feb 2020 06:40 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महिंदा राजपक्षे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के आपसी रिश्ते को और मजबूती देने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे भारत का दौरा करेंगे। महिंदा का यह दौरा चार दिन के लिए होगा, जिसमें वे सेना रक्षा, समुद्री सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ अन्य कई सेक्टर्स को लेकर बात करेंगे।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक महिंदा भारत के वाराणसी, बौधगया, सारनाथ और तिरूपति जैसी कई धार्मिक स्थलों पर भी जाएंगे। उनकी मुलाकात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ होगी जिनसे वे कुछ खास मुद्दों पर बातें करेंगे।

उनकी यह यात्रा सात फरवरी (आज) से शुरू होगी। पीएम मोदी के बुलावे पर वो भारत आ रहे हैं।  गौरतलब है कि राजपक्षे की सरकार के दक्षिणी तमिल के मंत्री दोग्लास देवांदा और केंद्रीय चाय बागान जिले से अर्मुगम थोंडमान भी 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले हैं। 
विज्ञापन


राजपक्षे ने बताया कि नवंबर में नई दिल्ली की यात्रा के समय पीएम मोदी ने उनके भाई गोतबाया को 450 मिलियन के कर्ज देने की बात कही थी अब वे इस मामले पर मोदी से अंतिम रूप की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की होने वाली बैठक में विषेश तौर पर समुद्री सुरक्षा सहयोग पर वार्ता होगी। राजपक्षे के अनुसार इस क्षेत्र को काफी बढ़ावा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें