फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: श्रीलंकाई जलसीमा में घुसे आठ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, नौसेना ने नाव भी जब्त की; मन्नार में कार्रवाई

Sun, 29 Jun 2025 06:07 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को मन्नार के पास समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नाव जब्त की। नौसेना के अनुसार, मछुआरे श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। अब सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नाव को जब्त कर लिया। भारतीय मछुआरों पर आरोप है कि ये मछुआरे श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। यह कार्रवाई मन्नार के उत्तरी क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Serbia Protest: पुलिस से झड़प के दौरान हिरासत में लिए गए दर्जनों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी, छह पुलिसकर्मी घायल

एक ट्रोलर समेत आठ मछुआरे हिरासत में
मामले में श्रीलंकाई नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि उत्तर-मध्य नौसेना कमान को भारतीय मछुआरों की कुछ नावें श्रीलंका की सीमा में मछली पकड़ते हुए नजर आईं। इसके बाद नौसेना ने अपनी इनशोर पेट्रोल क्राफ्ट तैनात कर उन्हें खदेड़ा और एक ट्रॉलर समेत 8 मछुआरों को हिरासत में ले लिया। अब इन मछुआरों को मन्नार मत्स्य निरीक्षक कार्यालय को सौंपा जाएगा, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza War: अब गाजा में संघर्षविराम कराएंगे ट्रंप, एक हफ्ते में समझौते को लेकर हो सकता है बड़ा एलान

इससे पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारियां
बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। दोनों देशों के मछुआरे कई बार गलती से एक-दूसरे की सीमाओं में घुस जाते हैं, जिससे विवाद होता है। पाक जलडमरूमध्य  जो तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच है, मछलियों की प्रचुरता के कारण मछुआरों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस जलसीमा में घुसपैठ को लेकर पहले भी श्रीलंकाई नौसेना भारतीय मछुआरों पर फायरिंग और नाव जब्त करने की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव आता रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें