फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: 'पर्यटन क्षेत्र में हो रहा सुधार, जनवरी में हुई वृद्धि'; श्रीलंकाई वित्त राज्यमंत्री ने कही यह बात

Sun, 03 Mar 2024 04:16 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका के वित्त राज्य मंत्री रंजीथ सियाम्बलपतिया ने कहा कि अर्थव्यवस्था ने लगातार छह तिमाहियों में नकारात्मक वृद्धि के बाद 2023 की तीसरी तिमाही में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
श्रीलंका के पर्यटन स्थल (फाइल फोटो) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के वित्त राज्य मंत्री रंजीथ सियाम्बलपतिया ने दावा किया कि पर्यटन क्षेत्र में जनवरी 2024 में पिछले साल की तुलना में 122 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। रविवार को उन्होंने कहा कि देश के बाहरी क्षेत्र के प्रदर्शन में साल दल साल उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। जनवरी 2024 में पर्यटन से 342 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आय हुई।
विज्ञापन


जनवरी 2024 में 122 प्रतिशत की वृद्धि- सियाम्बलपतिया
रुवानवेला क्षेत्र में वित्त राज्य मंत्री रंजीथ सियाम्बलपतिया सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के मध्य सप्ताह में जारी किए गए बाहरी क्षेत्र के संकेतकों पर चर्चा कर रहे थे। सियाम्बलपतिया ने कहा कि बैंक के आंकड़े बताते हैं कि पर्यटन से प्राप्तियों से 342 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्राप्त हुए, जो कि साल दर साल जनवरी 2024 में 122 प्रतिशत की वृद्धि है।

रेमिटेन्स में भी हुई बढ़ोतरी- सियाम्बलपतिया
जनवरी 2024 में श्रीलंकाई प्रवासियों द्वारा भेजा गया रेमिटेन्स जनवरी 2023 में 467 मिलियन अमेरिकी डॉलर से पांच प्रतिशत बढ़कर 488 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई थी। आर्थिक संकट के दौरान भारी गिरावट देखने वाले श्रीलंकाई रुपये में इस साल जनवरी में 14.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। जनवरी 2023 में विदेशी भंडार 2.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 114 प्रतिशत बढ़कर 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया था।
विज्ञापन


श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था में हो रहा सुधार- सियाम्बलपतिया
सियाम्बलपतिया ने कहा कि अर्थव्यवस्था ने लगातार छह तिमाहियों में नकारात्मक वृद्धि के बाद 2023 की तीसरी तिमाही में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। श्रीलंका ने 2022 की दूसरी तिमाही में द्वीप के पहले संप्रभु डिफॉल्ट की घोषणा करते हुए दिवालिया घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें