PM Modi with President of Srilanka(File Photo)
- फोटो : ANI
श्रीलंका ने बुधवार को कहा कि वह देश में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के नवीनतम प्रयासों के तहत करीब 50 देशों के लोगों को आगमन पर एक महीने का मुफ्त वीजा देगा। ईस्टर संडे को हुए बम हमलों के बाद बुरी तरह प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाने के प्रयास के तहत यह फैसला लिया गया है।
इस हमले में 263 लोग मारे गए थे। पर्यटन मंत्री जॉन अमारातुंगा ने कहा, पर्यटक या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए आने वालों को ऑनलाइन आगमन या आवेदन करने पर मुफ्त वीजा मिलेगा।
यह फैसला गुरुवार से शुरू कर दिया गया है और छह महीने तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस कदम से पर्यटकों की काफी वृद्धि की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर यह फायदेमंद साबित नहीं हुआ तो, इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया जाएगा।