फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्ट्राजेनेका टीके की 1.35 करोड़ खुराक खरीदेगा श्रीलंका, चीनी टीके का इस्तेमाल न करने की बनी संभावना 

Tue, 23 Feb 2021 09:29 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

श्रीलंका ने भारत द्वारा भेंट किए गए 5 लाख ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की खुराक के अतिरिक्त 1.35 करोड़ खुराक खरीदने की घोषणा की है। इस बाबत एक सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि ऐसा संभव है कि देश टीकाकरण के दूसरे चरण में चीन के टीके का इस्तेमाल न करे। 

विज्ञापन


वृक्षारोपण मंत्री रमेश पाथीराना ने कहा कि चीन और रूस के टीकों के अभी तैयार नहीं हो पाने की वजह से ऐसा संभव है कि टीकाकरण के दूसरे चरण में श्रीलंका सिर्फ एस्ट्राजेनेका टीकों की खुराक का ही इस्तेमाल करे।

पाथीराना ने कहा कि चीनी टीके ने तीसरे चरण के परीक्षण से संबंधित दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। पहले चरण के टीकाकरण के लिए सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 5.25 करोड़ डॉलर की कीमत पर एक करोड़ टीके की खुराक की खरीद के ऑर्डर दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं कोवाक्स कार्यक्रम के तहत 35 लाख खुराक की खरीद सीधे तौर पर ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका इंस्टीट्यूट से होने घोषणा की गई है। भारत ने जनवरी के अंत में श्रीलंका को इसी टीके की 5 लाख  खुराक भेंट की थी, जिसके बाद श्रीलंका में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारत की उदारता के लिए अभार व्यक्त किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें