ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के एक रिश्तेदार को स्कॉटलैंड स्थित अपने पैतृक आवास में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने को लेकर 10 महीने की कैद की सजा सुनाई गई है।
अर्ल ऑफ स्ट्राथमोर और किंगहॉर्न के वर्तमान अर्ल साइमन बोवेस-लियोन ने फरवरी 2020 में ब्रिटिश महारानी की मां के घर ग्लेमिस कासल में पिछले साल आयोजित एक समारोह के दौरान यह हरकत की थी। उस समय पीड़ित महिला एक कमरे में सो रही थी।
दोनों ने महिला का यौन उत्पीड़न करने का अपराध स्वीकार किया है। अदालत ने 34 वर्षीय लयोन को पिछले महीने दोषी करार दिया था। उसने कहा कि मैं अपनी हरकतों को लेकर बहुत शर्मिंदा हूं। उसे डुंडी शेरिफ कोर्ट ने मंगलवार को सजा सुनाई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय के साइमन बोवेस-लियोन ने करीब 20 मिनट तक उस महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने बताया था कि उस दौरान स्ट्रैथमोर और किंगहॉर्न के अर्ल खूब शराब भी पिए हुए थे। उन्होंने महिला के कपड़े फाड़ने की कोशिश की थी।
साइमन बोवेस-लियोन ने जमानत पर रिहा होते ही माफीनामा जारी किया। उन्होंने कहा कि वह अपने आचरण से बहुत शर्मिंदा हैं और शराब पीने का कोई बहाना नहीं बना रहे हैं। बोवेस लियोन ब्रिटिश महारानी की मां क्वीन मदर के अंतिम संस्कार के दौरान होने वाले एक विशेष आयोजन में 15 साल की उम्र में प्रिंस विलियम के पीछे-पीछे चले थे।