फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की फजीहत, श्रीलंका ने कश्मीर पर पाक राजनयिक के दावे को किया खारिज

Fri, 23 Aug 2019 10:24 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, कोलंबो
विज्ञापन
मैत्रीपाल सिरिसेना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने गुरुवार को पाकिस्तान के राजनयिक के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत कश्मीर मुद्दे के समाधान की पैरवी की थी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति की पाकिस्तानी उच्चायुक्त से भेंट हुई थी। उन्हें उच्चायुक्त को बताया गया कि यह श्रीलंका की नीति है कि इस विवाद का समाधान क्षेत्रीय सहयोग से निकाला जाए क्योंकि दोनों देशों के साथ उच्च स्तर की मित्रता है।’’ 

उसने इस बात से इंकार किया कि राष्ट्रपति ने इस प्रकार की (संरा प्रस्ताव संबंधित) कोई टिप्पणी की। कोलंबो में पाकिस्तान के उच्चायुक्त मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डा. शाहिद अहमद हशमत ने बुधवार को राष्ट्रपति सिरीसेना से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस मुलाकात के बाद पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने इस बात को ‘‘स्वीकार किया कि जम्मू कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है तथा अपनी यह मंशा जतायी कि इस विवाद का समाधान संरा प्रस्तावों के तहत कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप निकाला जाना चाहिए।’’ 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें