फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवाहक जहाज में आग: मदद को पहुंची श्रीलंकाई नौसेना, दो भारतीयों समेत 25 क्रू सदस्यों को बचाया

Tue, 25 May 2021 03:29 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, कोलंबो

सार

श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को दो भारतीयों समेत क्रू मेंबर्स के सभी 25 सदस्यों को एक कंटेनर जहाज से बचा लिया है। इस कंटेजर जहाज पर पिछले हफ्ते कोलंबो के तट से दूर आग लग गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंकाई नौसेना ने पिछले सप्ताह कोलंबो तट के पास एक कंटेनर जहाज में आग लगने के बाद दो भारतीय समेत चालक दल के सभी 25 सदस्यों को मंगलवार को बचा लिया। आग बुझाने का काम अभी जारी है। बचाव अभियान के समय दोनों भारतीय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि गुजरात में हजीरा से सौंदर्य प्रसाधनों के लिए रसायन और अन्य कच्चा माल कोलंबो बंदरगाह लेकर आए कंटेनर जहाज एमवी एक्स प्रेस पर्ल में 20 मई को तट से 9.5 समुद्री मील दूरी पर आग लग गई। इसी जगह पर जहाज ने लंगर डाला था। नौसेना, बंदरगाह प्राधिकरण और समुद्री पर्यावरण सुरक्षा प्राधिकरण ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और माना जा रहा था कि आग पर काबू पा लिया गया।

जहाज के एक हिस्से में नाइट्रिक एसिड भंडारित होने के कारण मंगलवार सुबह फिर धमाका हुआ। आग पर काबू पाने के लिए श्रीलंकाई वायुसेना के बेल-212 हेलिकॉप्टर की सेवा ली गई। जहाज के चालक दल के सभी 25 सदस्यों को बचा लिया गया। चालक दल में फिलीपींस, चीन, भारत और रूस के नागरिक थे।
विज्ञापन


‘कोलंबो गजट’ अखबार के मुताबिक दोनों भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गए।

नौसेना ने कहा है कि आग पर काबू पाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान आठ मालवाहक कंटेनर समुद्र में गिर गए। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन इंडिका डे सिल्वा ने बताया कि रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें