बचाव की थी पूरी तैयारी
पिछले साल अक्तूबर में मिशन शुरू करने वाले शेनझोउ-13 और लॉन्ग मार्च-2एफ वाई-13 के प्रक्षेपण के ठीक बाद अब शेनझोउ-14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और लॉन्ग मार्च-2एफ वाई-14 रॉकेट को प्रक्षेपण के लिए तैयार रखा गया था। ऐसा इसलिए ताकि अंतरिक्ष यान को पृथ्वी पर लौटने से रोकने वाली कोई भी खराबी होने पर शेनझोउ-13 के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बचाव कार्य किया जा सके।
अगले चरण की तैयारी जारी
अनुसंधानकर्ता तियानगोंग मिशन के अगले चरण को शुरू करने से पहले अब अंतरिक्ष स्टेशन पर उपयोग की जाने वाली प्रमुख तकनीकों का पूर्ण मूल्यांकन शुरू करेंगे। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) ने पिछले महीने कहा था कि अगले दो मिशन के लिए यात्रियों की पहचान कर ली गई है और वे प्रशिक्षण ले रहे हैं, लेकिन उनके नाम की घोषणा अभी बाकी है।
अंतरिक्ष में परिजनों-दोस्तों से भी की बात
चीनी केबल टीवी समाचार सेवा ‘सीजीटीएन’ ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों ने वैज्ञानिक मिशन को अंजाम देने के अलावा अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर बैठे छात्रों के लिए विज्ञान पर दो व्याख्यान भी दिए। उन्होंने इस दौरान बच्चों के सवाल-जवाब कार्यक्रम भी किया। अंतरिक्ष में रहते हुए सभी यात्री इंटरनेट के जरिये मनोरंजन भी कर रहे थे और अपने परिवारों एवं दोस्तों से बात करने में भी सक्षम थे।
चीन ने जोंगजिंग-6डी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया
चीन ने शुआन प्रांत में शियांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक नए उपग्रह जोंगजिंग-6डी का सफल प्रक्षेपण किया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, इसे लांग मार्च 3बी रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया गया। जोंगजिंग-6डी का प्रक्षेपण विश्वसनीय, स्थिर व सुरक्षित रेडियो और टेलीविजन प्रसारण तथा संचार सेवाएं प्रदान करेगा।