फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: दक्षिणी कैरोलिना में बहाल हुई बिजली, बर्फीले तूफान के बीच हजारों लोगों को राहत; अपातकाल की स्थिति बरकरार

Mon, 13 Jan 2025 01:40 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

रविवार को तापमान बढ़ने से बर्फ पिघलने लगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों से बिना बिजली के रह रहे 1000 लोगों के लिए कर्मचारियों ने बहुत मेहनत की और रविवार तक उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना के कुछ हिस्सों में बिजली बहाल कर दी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में शीतकालीन बर्फीले तूफान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बर्फीले तूफान के कारण उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना क्षेत्रों में स्कूल बंद हो गए, बिजली कट गई और कई उड़ानें रद्द हो गई तो कुछ देर से चलीं। हालांकि रविवार को तापमान बढ़ने से बर्फ पिघलने लगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों से बिना बिजली के रह रहे 1000 लोगों के लिए कर्मचारियों ने बहुत मेहनत की और रविवार तक उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना के कुछ हिस्सों में बिजली बहाल कर दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


अटलांटा में लगभग 1000 उड़ानें प्रभावित
अटलांटा में शनिवार को लगभग 1,000 उड़ानें रद्द या विलंबित हो गईं। रिपोर्ट के अनुसार रविवार तक हवाई अड्डे पर सभी रनवे और पार्किंग स्थल बर्फ से साफ हो गए थे। मामले में जॉर्जिया पावर के अधिकारियों ने बताया कि रविवार तक राज्य के 97 प्रतिशत ग्राहकों को बिजली वापस मिल गई थी। 

मौसम विज्ञानी डायलन लुस्क ने दी जानकारी
साथ ही मामले में मौसम विज्ञानी डायलन लुस्क ने कहा कि सर्दी का मौसम अब इस क्षेत्र में लगभग-लगभग खत्म हो चुका है और बर्फ पिघलने लगी है। इस तूफान में कुछ जगहों पर 7 इंच (18 सेंटीमीटर) तक बर्फबारी हुई। बता दें कि मेम्फिस और अटलांटा जैसे शहरों में बर्फबारी हुई, जो सामान्यत: बहुत कम बर्फबारी का अनुभव करते हैं। 
विज्ञापन


टेक्सास से लेकर जॉर्जिया तक बंद रहे स्कूल
उन्होंने कहा कि हालांकि मौसम में सुधार हो रहा है, फिर भी कुछ जगहों पर रविवार को बंदी घोषित की गई है। टेक्सास से लेकर जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना तक के स्कूल बंद रहे, जिससे बच्चों को बर्फबारी का अनुभव हुआ। अलबामा में, अधिकारियों ने कहा कि अगर सड़कें ठीक नहीं हुईं, तो सोमवार को भी स्कूल बंद हो सकते हैं।

अटलांटा समेत कई राज्यों में आपातकाल की स्थिति
अमेरिका के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में अधिकांश इलाके तीन दिनों से जारी भीषण आग में तबाह हो चुके हैं। लोगों पर संकट अब भी बरकरार है। उधर, अटलांटा प्रांत में भीषण बर्फीले तूफान ने टेक्सास और ओक्लाहोमा के अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फ जमा दी है। सड़कों पर बर्फ जम गई है जिससे यातायात, उड़ानें, दफ्तर और स्कूल व संस्थानों में बंदी करनी पड़ी है। अटलांटा समेत कई राज्यों में आपातकाल की स्थिति घोषित की गई है।

एक नजर राष्ट्रीय मौसम विभाग पर 
वहीं इस मामले में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा, शनिवार को जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, टेनेसी और पश्चिम वर्जीनिया के कुछ हिस्सों में 8 इंच (लगभग 20 सेंटीमीटर) बर्फबारी हुई। अटलांटा क्षेत्र में, रुके हुए ट्रकों के कारण कई फ्रीवे इंटरचेंज अस्थायी रूप से बंद हो गए या बाधित हो गए। जॉर्जिया में इस बार आपातकालीन कर्मचारी रुके हुए वाहनों को खींच रहे थे। अलबामा के उत्तरी हिस्से में हालात काफी असामान्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें