फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Military Exercises: अमेरिका के साथ सैन्याभ्यास में दक्षिण कोरियाई मिसाइल प्रक्षेपण रहा नाकाम, जांच की मांग

Thu, 06 Oct 2022 03:17 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सियोल।

सार

दक्षिण कोरिया की मिसाइल के गिरने के बाद विस्फोट होने और आग लग जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में लोग इसे उत्तर कोरिया का हमला मानते रहे क्योंकि सरकारी अधिकारियों ने कई घंटों तक विस्फोट पर कोई बयान जारी नहीं किया था। 
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया का मिसाइल प्रक्षेपण रहा नाकाम। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया द्वारा मंगलवार को मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इससे गुस्साए दक्षिण कोरिया ने अमेरिका के साथ एक बैलेस्टिक मिसाइल का बुधवार को ‘लाइव-फायर ड्रिल’ किया, लेकिन इस दौरान वह जमीन पर गिर गई और प्रक्षेपण नाकाम रहा।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की मिसाइल के गिरने के बाद विस्फोट होने और आग लग जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में लोग इसे उत्तर कोरिया का हमला मानते रहे क्योंकि सरकारी अधिकारियों ने कई घंटों तक विस्फोट पर कोई बयान जारी नहीं किया था। 

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि एक छोटी दूरी की ह्यूमू-2 मिसाइल शहर के बाहरी इलाके में वायु सेना के एक ठिकाने के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विस्फोट में जानमाल को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची है। इस दौरान अमेरिकी सेना ने अपनी चार मिसाइलों का प्रक्षेपण किया जो ‘आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम’ का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


विस्तृत जांच की मांग
स्वदेशी मिसाइल उत्तर कोरिया के खिलाफ दक्षिण कोरिया की जवाबी हमले की रणनीति का हिस्सा है। यह रूसी-डिजाइन वाली इस्कंदर मिसाइल का एक संस्करण है, जो उत्तर कोरिया के पास भी है। कांगनुंग के प्रतिनिधि एवं सत्तारूढ़ दल के सांसद क्वोन सेओंग-दोंग ने मिसाइल के विफल प्रक्षेपण पर सवाल उठाए और सेना द्वारा इस घटना की विस्तृत जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें