फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: यून सुक योल की फिर नहीं हो सकी गिरफ्तारी, समर्थकों के बाद अब सुरक्षाकर्मी भी जांचकर्ताओं से भिड़े

Fri, 03 Jan 2025 10:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

इससे पहले गुरुवार को जब जांचकर्ता यून सुक योल को गिरफ्तार करने पहुंचे थे तो उनके समर्थकों ने जांचकर्ताओं को आवास में घुसने नहीं दिया था। 
विज्ञापन
यून सुक योल महाभियोग का सामना कर रहे हैं - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया में राजनीतिक संकट लगातार गहरा रहा है और अब महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार करना जांचकर्ताओं के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। दरअसल शुक्रवार को जब जांचकर्ता यून सुक योल को गिरफ्तार करने पहुंचे तो यून सुक योल के सुरक्षाकर्मी उनसे भिड़ गए और एक बार फिर यून सुक योल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इससे पहले गुरुवार को जब जांचकर्ता यून सुक योल को गिरफ्तार करने पहुंचे थे तो उनके समर्थकों ने जांचकर्ताओं को आवास में घुसने नहीं दिया था। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने नहीं होने दी गिरफ्तारी
दक्षिण कोरियाई जांचकर्ता शुक्रवार को यून सुक योल को उनके आवास पर गिरफ्तार करने पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय मीडिया ने बताया कि राष्ट्रपति के सुरक्षा बलों ने जांचकर्ताओं को रोक दिया और यून की गिरफ्तारी फिर नहीं हो सकी। यून जिन्हें हटाने के लिए पहले ही सांसद अपना समर्थन दे चुके हैं, अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति पद से हट जाएंगे। यून की गिरफ्तारी का वारंट जारी हो चुका है, लेकिन दो बार कोशिश करने के बाद भी जांचकर्ता यून को गिरफ्तार नहीं कर सके हैं। अगर वे गिरफ्तार हो जाते हैं तो यून गिरफ्तार होने वाले दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति बन जाएंगे। यून ने 3 दिसंबर को देश में मार्शल लॉ लगाने का फैसला किया था। हालांकि हंगामे के बाद उन्हें फैसला वापस लेना पड़ा। इसके लिए यून सुक योल को जेल की सजा और मृत्युदंड तक की सजा हो सकती है। 

दक्षिण कोरिया का भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (CIO) यून सुक योल के खिलाफ जांच कर रहा है। सीआईओ ने कहा कि 'राष्ट्रपति यून सुक योल की गिरफ्तारी के वारंट को तामील करने की प्रक्रिया चल रही है। दक्षिण कोरिया के मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति आवास के अंदर एक सैन्य इकाई ने जांचकर्ताओं को राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने की कोशिश को रोक दिया। यह साफ नहीं है कि राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा, जो अभी भी बतौर राष्ट्रपति यून की सुरक्षा में तैनात है, वह यून के गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन होने देगी या नहीं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि सीआईओ के जांचकर्ताओं को किस सुरक्षा इकाई ने रोका। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से ही यून अपने घर में कैद हैं। 
विज्ञापन


प्रार्थनाओं का दौर जारी
गुरुवार को यून समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी नहीं होने दी थी और यून समर्थक जांचकर्ताओं की टीम से भिड़ गए थे। अब पुलिस प्रशासन ने इलाके में 2700 पुलिसकर्मी और 135 पुलिस बसें तैनात की हैं। यून की गिरफ्तारी के रोकने के लिए यून समर्थक उनके आवास के बाहर जमे हैं और प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है। वहीं जांचकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति यून की गिरफ्तारी रोकने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें