फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़कंप: ओमिक्रॉन की आहट से सहमी पूरी दुनिया, नए वैरिएंट को जानकर हैरान थे अफ्रीकी वैज्ञानिक

Wed, 01 Dec 2021 01:20 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहनंसबर्ग

सार

उन्होंने इस वैरिएंट के म्यूटेशन के बारे में जानने के बाद उन्होंने तुरंत अपने एक सहयोगी डनियल अमोको को फोन लगाया जो नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज में जीन सिक्वेंसर थे।
विज्ञापन
चीन में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया को सकते में डाल रखा है। दर्जनभर से ज्यादा देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। इस वैरिएंट से बचने के लिए दुनिया के कई देशों ने अफ्रीकी देशों से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। भारत ने भी विदेशी उड़ानों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। यहां तक कि इस्त्रायल ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है। 

विज्ञापन


एक अंग्रेजी सामाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए लांसेट लैब के प्रमुख रकेल वियना ने कहा कि जब उन्हें इस वैरिएंट के बारे में जानकारी हुई तो हैरान रह गए।  इस वैरिएंट में 50 से अधिक म्यूटेशन सामने आ चुके हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी लैब में जब इसकी जीनोम सिक्वेंसिंग की गई तो उस दौरान चौंकाने वाले राज खुले और वैज्ञानिक भी हैरान हो गए ।

कई बार बदल चुके हैं म्यूटेंशन
उन्होंने इस वैरिएंट के म्यूटेशन के बारे में जानने के बाद उन्होंने तुरंत अपने एक सहयोगी डनियल अमोको को फोन लगाया जो नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज में जीन सिक्वेंसर थे। समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि म्यूटेशन के बारे में जानने के बाद वो ये नहीं समझ पा रही थीं कि डेनियल को इसकी जानकारी कैसे दी जाए। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने डेनियल को इस बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


नए वैरिएंट मिलने से पूरी दुनिया दहशत में
दक्षिण अफ्रीका में मिले इस वैरिएंट से पूरी दुनिया दहशत में है। इस घातक वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बाद कई देशों ने दोबारा से प्रतिबंध लगाने की शुरुआत की। डेनियल ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस वैरिएंट के करीब आठ विभिन्न सैंपल की जांच की। इन सभी सैंपल्स को वियना की लैब में जांच के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें