दक्षिण अफ्रीका में बीते दिनों न्यू अहोबिलम टेम्पल ऑफ प्रोटेक्शन के निर्माण दौरान मंदिर का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें चार लोग मारे गए। मृतकों में 52 वर्षीय भारतीय नागरिक विक्की जैरज पांडे भी शामिल हैं, जो मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और निर्माण प्रोजेक्ट के प्रबंधक थे। खराब मौसम के कारण फिलहाल के लिए बचाव कार्य रोक दिया गया है।
दक्षिण अफ्रीका के डरबन के उत्तर में स्थित रेडक्लिफ इलाके में बीते शुक्रवार दोपहर को अहोबिलम टेंपल ऑफ प्रोटेक्शन के निर्माण स्थल पर हुए भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वहीं अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, राहत और बचाव कर्मी पिछले दो दिनों से मलबे में दबे एक पांचवें शव को निकालने की कोशिश कर रहे थे।
ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र: 'दुनिया में बजने लगा सनातन का डंका', PAK में संस्कृत-गीता पढ़ाने के फैसले पर बोले शिवसेना UBT नेता
प्रशासन को मिले घटना के जांच के आदेश
गौरतलब है कि इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।