फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के टीके का पहला परीक्षण शुरू, संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

Thu, 25 Jun 2020 12:20 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जोहानसबर्ग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के इलाज के लिए एक टीके के परीक्षण के तहत सोवेटो शहर के एक निवासी पर इसका पहला प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड जेन्नेर इंस्टीट्यूट में इस संभावित टीके को विकसित किया गया है। सोवेटो शहर के निवासी म्हलोंगो (24) समेत 2,000 दक्षिण अफ्रीकी नागरिक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में भाग लेंगे।

विट्स विश्वविद्यालय में टीका विज्ञान प्रमुख और दक्षिण अफ्रीका आयुर्विज्ञान अनुसंधान के टीका और संक्रामक रोग विश्लेषणात्मक अनुसंधान ईकाई के निदेशक शबीर माधी द्वारा मंगलवार को प्रायोगिक आधार पर टीका लगाए जाने के बाद म्होलोंगो ने कहा कि वह कोविड-19 के बारे में जानना चाहते हैं और इस वायरस का इलाज ढूंढने में डॉक्टरों की मदद करना चाहते हैं।
विज्ञापन


माधी ने कहा कि ‘कोविड-19 वैश्विक महामारी के इस चरण में यह दक्षिण अफ्रीका और अफ्रीका के लिए ऐतिहासिक क्षण है। दक्षिण अफ्रीका में सर्दी शुरू होने और सरकारी अस्पतालों पर दबाव बढ़ने के मद्देनजर हमें पहले के मुकाबले अब टीके की अधिक जरूरत है।’
विज्ञापन


अफ्रीकी महाद्वीप में ‘ऑक्स1सीओवी-19’ नाम का यह पहला टीका है जिसका इस संक्रामक रोग के इलाज के लिए परीक्षण किया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में मार्च से लेकर अब तक संक्रमण के कम से कम 1,11,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 2,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें