सौरमंडल के बाहर अब तक के सबसे कम उम्र का ग्रह मिला है। यह केवल 30 लाख वर्ष पुराना है। वैज्ञानिकों ने इस शिशु ग्रह (बेबी प्लानेट) को आईआरएएस 04125+2902 बी नाम दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हमारे सौरमंडल के बाहर अब तक के सबसे कम उम्र का ग्रह मिला है। यह केवल 30 लाख वर्ष पुराना है। वैज्ञानिकों ने इस शिशु ग्रह (बेबी प्लानेट) को आईआरएएस 04125+2902 बी नाम दिया है। यह ग्रह पृथ्वी से 430 प्रकाश वर्ष दूर आण्विक बादलों में तारों की एक नर्सरी के पास मौजूद है।
विज्ञापन
शोध में हुआ खुलासा
उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के मैडिसन जी बार्बर के नेतृत्व में ग्रहों पर किए गए शोध में बेबी प्लानेट के बारे में पता चला है। बार्बर ने कहा कि ऐसे युवा ग्रह का पता लगाना असाधारण रूप से दुर्लभ है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वे अकसर धूल भरे बादलों के बीच स्थित सितारों के समूह के आसपास घूमते हैं।
हालांकि, इस ग्रह की बाहरी परत दिखने में थोड़ी खुरदरी लगती है। ऐसा लगता है कि यह किसी बड़े ग्रह से टकराया होगा। नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट (टीईएसएस) की मदद से खोजे गए बेबी प्लानेट जब अपने मेजबान तारे के सामने से गुजरता है, तो उसकी रोशनी फीकी पड़ने लगती है।