फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्मार्ट’ साबित नहीं हुआ ‘स्मार्टफोन वापसी’ का फैसला

Sat, 17 Sep 2016 06:19 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ सिओल (दक्षिण कोरिया)
विज्ञापन
- फोटो : indianexpress
विज्ञापन
बैटरी में विस्फोट की घटनाओं के बाद सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा दुनिया से पच्चीस लाख स्मार्टफोन (गैलेक्सी नोट 7) की वापसी का फैसला भले ही असाधारण लग रहा हो, लेकिन विशेषज्ञों ने इसे कंपनी की चूक बताते हुए भविष्य में साख पर धब्बा बताया है।
विज्ञापन


अमेरिका समेत भारत, जापान, यूरोप जैसे देशों में सुरक्षा नियामकों द्वारा हवाई जहाजों में बाकायदा चेतावनी जारी होने लगी है कि जिनके पास गैलेक्सी नोट 7 हो वे उसे उड़ान के दौरान फोन बंद कर दें और उसका किसी भी तरह का उपयोग नहीं करें। इस चेतावनी का कंपनी की साख पर दूरगामी असर पड़ रहा है।

कंपनी के फैसले के बाद कंपनी के खाते में कुल बाजार मूल्य का 14 अरब डॉलर का घाटा हाथ आया है। इसके अलावा इस फैसले का सबसे बड़ा नुकसान ग्राहकों के भ्रमित होने और नियामकों को हताश होने के रूप में सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉल के बाद भी इसके उपयोग से संकट

- फोटो : getty
इस संबंध में लगातार अमेरिका और कंपनी के घर दक्षिण कोरिया के अखबारों की सुर्खियां भी साख पर बट्टा लगा रही हैं। दूसरी तरफ, ठीक इसी समय सैमसंग के प्रतियोगी एप्पल ने अपना आईफोन 7 व 7 प्लस लांच कर दिया है। कंपनी द्वारा स्मार्टफोन वापसी के फैसले का एप्पल को पूरा लाभ मिल रहा है।

सैमसंग द्वारा गैलेक्सी 7 की वापसी के फैसले के बावजूद अमेरिकी सरकार ने इस बारे में कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए। इस कारण अमेरिका के कई स्टोर्स में इसकी बिक्री होती रही है, और दूसरी तरफ की ग्राहकों द्वारा भी स्मार्टफोन का खुले रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है।

मोबाइल डाटा से जुड़ी दुनिया की सबसे बड़ी एनालिटिक्स फर्म ‘एप्टेलिगेंट’ की रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की। इस कारण हवाई जहाज अथवा सार्वजनिक स्थानों पर इसके उपयोग के चलते सुरक्षा नियामकों का संकट जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें