फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash: डेनमार्क जा रहा विमान स्विस आल्प्स में हादसे का हुआ शिकार, दुर्घटना में तीन लोगों के मौत की आशंका

Tue, 18 Mar 2025 04:09 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

Plane Crash: दक्षिण-पूर्वी स्विट्जरलैंड के आल्प्स में एक विमान हादसे का शिकार हो गया है, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। मामले में ग्राउब्यूएनडेन कैंटन (राज्य) की पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक्स्ट्रा ईए-400 प्रोपेलर विमान ने सोमवार शाम 5:20 बजे समेदान एयरफील्ड से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय देश डेनमार्क जा रहा एक छोटा विमान दक्षिण-पूर्वी स्विट्जरलैंड के आल्प्स में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। मामले में ग्राउब्यूएनडेन कैंटन (राज्य) की पुलिस ने एक बयान में कहा गया कि एक्स्ट्रा ईए-400 प्रोपेलर विमान ने सोमवार शाम 5:20 बजे समेदान एयरफील्ड से उड़ान भरी थी। जानकारी के मुताबिक, ये विमान 13 मार्च को डेनमार्क से आया था और कोपेनहेगन के पास रोस्किल्डे वापस जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Medical Helicopter Crash: अमेरिका के मिसिसिपी में मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

उड़ान भरने के दो मिनट बाद हुआ विमान हादसा
मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विमान उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही ला पुंट चामुएस-च गांव के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जलकर खाक हो गया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की अभी भी औपचारिक रूप से पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस दुर्घटना के संभावित कारण के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Plane Crash in Pennsylvania: पेंसिल्वेनिया में बीचक्राफ्ट बोनान्जा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग थे सवार

अमेरिका में विमान हादसों का सिलसिला बरकरार
वहीं अमेरिका में विमान हादसों का सिलसिला जारी है। तमाम हादसों के बाद हाल ही में मिसिसिपी में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। ये हादसा सोमवार को उस वक्त हुआ, जब एक मेडिकल परिवहन हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर के एक पायलट और दो अस्पताल कर्मियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें