फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Africa Plane Crash: ट्रेनी पायलट युवती समेत तीन लोगों की मौत; डरबन उड़ान के बाद खराब मौसम में फंसा विमान

Mon, 09 Jun 2025 07:59 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग

सार

दक्षिण अफ्रीका में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक प्रशिक्षु महिला पायलट भी शामिल है। इसके अलावा, एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, लेकिन उसमें किसी को चोट नहीं आई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में खराब मौसम के चलते फंसा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हादसे में विमान में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक प्रशिक्षु महिला पायलट भी शामिल है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NATO: '400 फीसदी बढ़ानी होगी वायु और मिसाइल सुरक्षा', रूस से खतरे पर नाटो प्रमुख मार्क रट

एरोनॉटिकल रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने बताया कि रविवार को लापता हुए विमान का मलबा पूर्वी क्वाजुलु-नताल प्रांत के ग्रेटाउन शहर के पास मिला है। बचाव केंद्र ने बताया कि विमान में कोई भी जिंदा नहीं बचा है। क्वाजुलु-नताल प्रांतीय परिवहन और मानव बस्तियों के विभाग के अनुसार, मृतकों में एक प्रशिक्षु महिला पायलट भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला; रातभर में 479 ड्रोन लॉन्च किए, मिसाइलें भी दागीं

डरबन के पास हवाई अड्डे से भरी थी उड़ान
विभाग के अनुसार, विमान ने रविवार को पूर्वी तट के शहर डरबन के पास एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान तीन छोटे विमानों के समूह का हिस्सा था, जो डरबन से देश की राजधानी प्रिटोरिया की ओर जा रहे थे। खराब मौसम के चलते विमान रास्ते में फंस गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि एक और विमान ग्रेटाउन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें