फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में कोयला खदान में दम घुटने से 16 मजदूरों की मौत

Mon, 28 Sep 2020 05:18 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
कोयले की खदान - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

चीन के दक्षिण-पश्चिमी में कोयले की एक खदान में रविवार को कार्बन मोनोऑक्साइड के स्तर के अत्यधिक बढ़ जाने के कारण 16 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि चोंगचिंग नगर प्रशासन ने बताया कि खदान में कुल 17 लोग फंस गए थे। इनमें एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों को बचाया नहीं जा सका। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, बेल्ट के जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर अत्यधिक बढ़ गया था।

विज्ञापन


हालांकि, बेल्ट किस तरह की थी इसका उल्लेख नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोयले की भूमिगत खदान से कोयला बाहर निकालने के लिये रबर की बेल्ट का भी इस्तेमाल होता है। खबर में जिला प्रशासन के हवाले से कहा गया है कि किजियांग जिले में स्थित यह खदान स्थानीय ऊर्जा कंपनी से संबद्ध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें