फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में टीटीपी के छह आतंकी मारे गए, पुलिस चौकी पर हमला करने की फिराक में थे सभी

Thu, 23 Feb 2023 03:19 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

 पाकिस्तान में सुरक्षा दस्ते और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी के बाद टीटीपी के छह आतंकवादी मारे गए। मारे गए लोगों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान में गुरुवार को तहरीक-ए-तालिबान के छह आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सूबे के लक्की मरवत जिले में आतंकवाद रोधी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आतंकवादी जिले में अब्बासा खट्टक पुलिस चौकी पर हमले की योजना बना रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें सुरक्षा दस्ते और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी के बाद टीटीपी के छह आतंकवादी मारे गए। मारे गए लोगों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित टीटीपी ने हाल के महीनों में हमलों में वृद्धि की है और तालिबान द्वारा अफगानिस्तान के अधिग्रहण के बाद स्पष्ट रूप से मजबूत हो गया है। 2007 में कई उग्रवादी संगठनों के एक छाता समूह के रूप में स्थापित उग्रवादी समूह ने संघीय सरकार के साथ युद्धविराम बंद कर दिया और अपने उग्रवादियों को देश भर में आतंकवादी हमले करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें