फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में पुलिस की गोलीबारी में छह प्रदर्शनकारियों की मौत

Mon, 25 Nov 2019 07:15 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इराक में सरकार के खिलाफ विद्रोह - फोटो : ANI
विज्ञापन

इराक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था के खिलाफ शुरू हुआ सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। राजधानी बगदाद के अलावा दूसरे शहरों में तीसरे दिन भी सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। भीड़ पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों ने गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले दागे। इसमें छह प्रदर्शनकारी मारे गए, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं।

विज्ञापन


इराक के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि उम्म कासर शहर में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें चार लोग मारे गए। इसके अलावा राजधानी बगदाद में भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और रबर की गोलियां चलाई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि बगदाद में रशीद स्ट्रीट पर दो प्रदर्शनकारियों की रबर की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। तीन दिन से चल रहे इन संघर्ष में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इराक में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ 1 अक्तूबर से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक 350 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें